NEWS

NEWS...വൈദ്യശാസ്ത്രത്തിനുള്ള 2018 ലെ നോബല്‍ സമ്മാനം.| ജയിംസ് അലിസണിനും (അമേരിക്ക) ടസുകു ഹോന്‍ജോയ്ക്കും(ജപ്പാന്‍) കാന്‍സര്‍ ചികിത്സയെ പുതിയ തലത്തിലേക്കുയര്‍ത്തുന്നതാണ് ഇരുവരുടെയും കണ്ടുപിടുത്തം. ...

Thursday, December 5, 2019

आई एम कलाम के बहाने എന്ന പാഠത്തിലെ കൂടുതല്‍ ചോദ്യങ്ങളും ഉത്തരങ്ങളും (Class 10)

1. "आई एम कलाम के बहाने' फिल्म के कलाम का सपना क्या था?  वह सपना कैसे सफल हुआ ?
गरीब कलाम एक चाय की दुकान में काम करता था ।  उसका सपना था स्कूल जाना और राष्ट्रपति कलाम  जैसा बनना। अंत में वह अकेला ही निकल पड़ता है और अनेक कठिनाइयाँ सहकर दिल्ली पहुँचता है और  डॉ. कलाम से मुलाकात होता है ।
2. मोहल्ले की किसी शादी में मोरपाल को देखकर लेखक हैरान रह गया था । क्यों ?
लेखक के पास बहुत सारे अच्छे कपड़े थे । पर मोरपाल के पास स्कूल यूनिफ़ॉर्म ही एक मात्र कपड़ा था । इसलिए शादी में जाते समय भी वह वही यूनीफ़ॉर्म  पहनकर जाता था । यह देखकर लेखक हैरान रहता था ।
3. लेखक मिहिर और मोरपाल के क्लास में बैठने की जगहें भी साथ ही थी । क्यों ?
लेखक मिहिर और मोरपाल के नाम का पहला अक्षर मिलने के कारण कक्षा में उनके बैठने की जगहें साथ ही थी ।
4. बारिश के दिन लेखक क्यों नाचा करता?
लेखक को स्कूल जाना पसन्द नहीं था । रोज कोई बहाने बनाकर स्कूल न जाने का प्रयत्न करता । बारिश के दिन स्कूल के सड़को में पानी भरने के कारण छुट्टी होती तो खूशी से वह नाचा करता ।


टूटा पहिया എന്ന പാഠത്തിലെ കൂടുതല്‍ ചോദ്യങ്ങളും ഉത്തരങ്ങളും (Class 10)

I.  निम्नलिखित कवितांश पढ़कर उसके नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर लिखें।
        इतिहास की सामूहिक गति
सहसा झूठी पड़ जाने पर
क्या जाने
सच्चाई टूटे हुए पहियों का आश्रय ले!
1.  इन पंक्तियों की प्रासंगिकता पर टिप्पणी लिखें।
 कुरुक्षेत्र युद्ध में कौरवों ने चक्रव्यूह रचा। तब अभिमन्यु ने उसे तोड़ा। लेकिन कौरव सेना के बड़े-बड़े महारथियों ने अधर्म मार्ग से उसपर आक्रमण किया। तब रथ का टूटा
पहिया ही उसका हथियार बना। आधुनिक समाज में अनेक शोषक साधारण जनता का शोषण कर रहे हैं। तब मानवीय मूल्य ही साधारण जनता के पास रहते हैं। वे इन्हीं से इन शोषकों पर वार करते हैं। नाश की ओर अग्रसर मानवसमुदाय का उद्धार मानवीय मूल्यों द्वारा ही होगा। यही मतलब है।
2.  "टूटा पहिया' कविता पर टिप्पणी लिखें।
यह कविता धर्मवीर भारती की कविता संग्रह "सात गीत वर्ष' से चुनी गयी है। इस कविता में टूटे हुए पहिये के ज़रिये कवि उपेक्षित मानव को सूचित करता है, जिसे बेकार समझकर फेंक दिया जाता है।
यहाँ कवि उसकी  संभावनाओं को पहचानते हैं और उसकी क्षमताओं का मूल्यांकन करते हैं। यह एक प्रतीकात्मक कविता है। महाभारत के एक वीरनायक है अभिमन्यु। वह कौरव सेना को पराजित करना चाहता था। इसकेलिए चक्रव्यूह में अकेले ही प्रवेश किया। लेकिन कौरव सेना के महारथियों ने उसे घेरकर निशस्त्र बना दिया। उसने टूटे पहिए को शस्त्र बनाकर शत्रुओं का सामना किया। इस प्रकार के अधार्मिक प्रवृत्तियाँ समाज में आज भी होते हैं। दुनिया की किसी भी चीज़ को तुछ समझकर नहीं छोडना चाहिए। वह चीज़ किसी न किसी दिन काम में आएगी।



Sunday, November 10, 2019

പഠനപ്രവര്‍ത്തനങ്ങള്‍ (ക്ലാസ്സ്‌ 7 - കേരള സ്റ്റേറ്റ് സിലബസ്) Learning Activities (Class 7 - Kerala State Syllabus)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
പഠനപ്രവര്‍ത്തനങ്ങള്‍-1
♦️  रेखांकित शब्द के विलोम शब्द से वाक्य पूरा करें।
അടിവരയിട്ടിരിക്കുന്ന വാക്കുകളുടെ എതിര്‍
പദങ്ങള്‍ ചേര്‍ത്ത് വാചകം പൂര്‍ത്തിയാക്കാം.
 क)  मेरे पिताजी किसीसे ----- नहीं रखते सबसे दोस्ती करते हैं।
 ख)  जीवन में सदा जीत नहीं मिलती, ----- भी मिलती है।
 ग) दौड की------ अनेक दर्शक उपस्थित थे पर अन्त तक केवल कुछ ही दर्शक थे।
 घ) जो ----- दौडता है वह विजयी होता है जो धीमे से दौडता है वह हार जाता है।
उत्तर: क) दुश्मनी ख) हार
ग) शुरू में घ) तेजी से
♦️ कोष्ठक से सही शब्द चुनकर पूरा करें।
ബ്രാക്കറ്റില്‍നിന്ന് ശരിയായ വാക്ക് തെരഞ്ഞെടുത്ത് പൂരിപ്പിക്കാം.
(के दौरान, की तरह, के साथ, के सामने, के पास)
क) मैं रोज अपनी बहन ------ स्कूल जाती हूँ।
ख) हमारे स्कूल ------- एक बड़ा पुस्तकालय है।
ग) मंदिर के त्योहार------- मनोरंजक कार्यक्रम भी होते हैं।
घ) मेरे घर ----- नारियल का एक बाग है।
ड़) सब देश चीन ----- उन्नति पाना चाहते हैं।
उत्तर : क) के साथ ख) के पास
ग) के दौरान घ) के सामने
ड़) की तरह
♦️ नमूने के अनुसार वाक्यों को मिलाकर लिखें।
മാതൃകയനുസരിച്ച് വാചകങ്ങള്‍ ചേര്‍ത്തെഴുതാം
उदा: मैं ने बहुत समझाया। उसने न माना।
मैं ने बहुत समझाया लेकिन उसने न माना
क) वर्षा हुई। गरमी कम नही हुई
ख) वह जल्दी-जल्दी चला। गाड़ी नहीं मिली
ग) उसने बहुत मेहनत की । वह विजयी नहीं हुआ।
उत्तर :
क) वर्षा हुई लेकिन गरमी कम नहीं हुई।
ख) वह जल्दी- जल्दी चला लेकिन गाड़ी नहीं मिला।
ग) उसने बहुत मेहनत की लेकिन विजयी नहीं हुआ।

പഠനപ്രവര്‍ത്തനങ്ങള്‍-2



പഠനപ്രവര്‍ത്തനങ്ങള്‍ (ക്ലാസ്സ്‌ 6 - കേരള സ്റ്റേറ്റ് സിലബസ്) Learning Activities (Class 6 - Kerala State Syllabus)

പഠനപ്രവര്‍ത്തനങ്ങള്‍ (ക്ലാസ്സ്‌ 5 - കേരള സ്റ്റേറ്റ് സിലബസ്) Learning Activities (Class 5- Kerala State Syllabus)

  പഠനപ്രവര്‍ത്തനങ്ങള്‍-1
1. सूचना: लिखें, मैं कौन हूँ?


1. बिना चोंच-पंख की चिडिया
    उड़ रही है आसमान में।  -----------------------------
2. गोल-गोल है मेरा रूप
मैं हूँ सब बच्चों का मामा
आसमान है मेरा घर
बोलो बोलो मैं कौन हूँ? -----------------------------
3. "नाम' में हूँ "काम' में नहीं
"वकत' में हूँ "रकत' में नहीं।-----------------------------
4. घर-घर में रहती हूँ
म्याऊँ-म्याऊँ करती हूँ। ----------------------------
5. रंग-बिरंगे मेरा रूप
फूल-फूल में जाती हूँ
रस लेकर आती हूँ। ----------------------------
उत्तर : 1. पतंग 2. चाँद 3. नाव 4. बिल्ली 5. तितली