NEWS
Wednesday, July 20, 2022
Monday, July 11, 2022
Sunday, May 1, 2022
Tuesday, January 5, 2021
ഫോക്കസ് ഏരിയയില്പ്പെട്ട പാഠഭാഗങ്ങളില്നിന്നുള്ള തെരഞ്ഞെടുത്ത ചോദ്യങ്ങളും ഉത്തരങ്ങളും

I. सही उत्तर चुनकर लिखें।
1. "उसे पता था कि छाछ मेरी कमज़ोरी है'। छाछ किसकी कमज़ोरी है?
( मोरपाल की, मिहिर की, रण विजय की, छोटू की)
उत्तर: मिहिर की
2. मोरपाल के लिए हफ्ते का कौन-सा दिन सबसे बुरा दिन लगता?
(¶ानिवार, रविवार, सोमवार, मंगलवार)
उत्तर : रविवार
3. "हमउम्र'- का मतलब है -
( समान नामवाला, समान धर्मवाला, समान उम्रवाला, समान रूपवाला)
उत्तर: समान उम्रवाला
4. सही प्रस्ताव चुनकर लिखें।
लेखक मिहिर घर से छाछ लाया था।
लेखक मिहिर घर से खीर लाया था।
मोरपाल घर से राजमा-चावल लाया था।
मोरपाल घर से छाछ लाया था।
उत्तर: मोरपाल घर से छाछ लाया था।
5. सं¶ाोधन करें - लोग चिल्लाने लगी।
उत्तर : लोग चिल्लाने लगे।
6. "उग्र भीड़'- में "भीड़' ¶ाब्द क्या है?
(वि¶ोषण, वि¶ोष्य, कारक, क्रिया)
उत्तर : वि¶ोष्य
7. माँ डर गई- "माँ' के बदले "चार्ली' का प्रयोग करके वाक्य का पुनर्लेखन करें।
उत्तर : चार्ली ड़र गया।
8. स्टेज पर किसकी बौछार ¶ाुरू हो गई ?
क) फलों की ख) पैसों की ग) चप्पलों की घ) फूलों की)
उत्तर : पैसों की
II. एक या दो वाक्यों में उत्तर लिखें।
1. "आई एम कलाम' फिल्म का नायक कलाम का सपना क्या था?
उत्तर : स्कूल जाना और हमारे भूतपूर्व राष्ट्रपति कलाम - सा बनना।
2. कलाम और रणविजय के बीच कैसी दोस्ती हो जाती है?
उत्तर : घुड़ सवारी सीखने और पेड़़ पर चढ़ना सिखाने के लेन-देन को लेकर कलाम और रणविजय के बीच दोस्ती हो जाती है।
3. चार्ली का कार्यक्रम देखकर दर्¶ाकों ने क्या किया?
उत्तर: चार्ली का कार्यक्रम देखकर दर्¶ाकों ने तालियाँ बजार्इं और माँ से हाथ मिलाकर उसके छोटे बच्चे की तारीफ़ की।
4. मैनेजर चार्ली को स्टेज पर भेजने की ज़िद करने लगा। क्यों?
उत्तर: गाते वक्त अचानक माँ की आवाज़ टूट गयी और आगे वह नहीं गा सकी। मैनेजर ने चार्ली को माँ के कुछ दोस्तों के सामने अभिनय करते देखा था।
5. हॉल क्यों हँसीघर में तब्दील हो गयी?
उत्तर: चार्ली ने कहा कि पहले मैं ये पैसे बटोरूँगा और उसके बाद गाऊँगा। यह घोषणा सुनकर हॉल हँसीघर में तब्दील हो गयी।
6. स्टेज पर चार्ली ने क्या किया?
उत्तर: चार्ली ने म¶ाहूर गीत "जैक जोन्स' गाया, दर्¶ाकों से बातचीत की, नृत्य किया और अपनी माँ सहित कई गायकों की नकल उतारी।
III. कोष्ठक से उचित ¶ाब्द सही स्थान पर रखकर पिरामिड़ की पूर्ति करें।
1. (हमनाम, अकेला ही)
Monday, December 28, 2020
Students India Online Home Examination-3 (2020-21)
സ്റ്റുഡന്റ്സ് ഇന്ത്യ ഓണ്ലൈന് ഇന്ററാക്ടീവ് പരീക്ഷയിലേക്ക് സ്വാഗതം!
പരീക്ഷ എഴുതേണ്ട പേപ്പര്/മീഡിയം താഴെനിന്നും സെലക്റ്റ് ചെയ്യുക. തുടര്ന്ന് ലഭിക്കുന്ന സ്ക്രീനില് നിങ്ങളുടെ പേര്, ക്ലാസ്, ഫോണ് നമ്പര്, ജില്ല എന്നിവ നല്കി സൈന് അപ്/ലോഗിന് ചെയ്യുക.(Select the paper/medium, from the following. Then sign up/login in the next screen by entering your name, class, district and phone number.)
Sunday, September 27, 2020
Students India Online Home Examination-2 (2021-22)
സ്റ്റുഡന്റ്സ് ഇന്ത്യ ഓണ്ലൈന് ഇന്ററാക്ടീവ് പരീക്ഷയിലേക്ക് സ്വാഗതം!
പരീക്ഷ എഴുതേണ്ട പേപ്പര്/മീഡിയം താഴെനിന്നും സെലക്റ്റ് ചെയ്യുക. തുടര്ന്ന് ലഭിക്കുന്ന സ്ക്രീനില് നിങ്ങളുടെ പേര്, ക്ലാസ്, ഫോണ് നമ്പര്, ജില്ല എന്നിവ നല്കി സൈന് അപ്/ലോഗിന് ചെയ്യുക.(Select the paper/medium, from the following. Then sign up/login in the next screen by entering your name, class, district and phone number.)
Monday, July 6, 2020
Students India Online Home Examination-1 (2021-22)
പരീക്ഷ എഴുതേണ്ട പേപ്പര്/മീഡിയം താഴെനിന്നും സെലക്റ്റ് ചെയ്യുക. തുടര്ന്ന് ലഭിക്കുന്ന സ്ക്രീനില് നിങ്ങളുടെ പേര്, ക്ലാസ്, ഫോണ് നമ്പര്, ജില്ല എന്നിവ നല്കി സൈന് അപ്/ലോഗിന് ചെയ്യുക.(Select the paper/medium, from the following. Then sign up/login in the next screen by entering your name, class, district and phone number.)
Monday, December 30, 2019
Students India Online Annual Exam - 2020

Thursday, December 5, 2019
गुठली तो पराई है എന്ന പാഠത്തിലെ കൂടുതല് ചോദ്യങ്ങളും ഉത്തരങ്ങളും (Class 10)
जैसे-तैसे पूजा-पाठ के बाद कार्ड हाथ में आया तो गुठली का मुँह उतर गया। वह ताऊजी के पास जाकर बोली, ""देखिए भइया मेरा नाम कार्ड में छपवाना भूल गया?'' ताऊजी बोले, ""भूला नहीं है रे... अपने घर की छोरीयों के नाम कार्ड पर नहीं छपते।'' गुठली, ""पर ताऊजी उसमें भइया के छोटे-से-बेटे का भी नाम है जो अभी बोल भी नहीं सकता तो मेरा...।''
1."लडकी' शब्द का समानार्थक शब्द खण्ड से चुनकर लिखें।
उत्तर : छोरी
2. "अपने घर की छोरियों के नाम कार्ड पर नहीं छपते'- ताऊजी के इस कथन पर आपकी राय क्या है?
उत्तर : ताऊजी के इस कथन से मैं सहमत नहीं हूँ।
यह वाक्य लड़की-लड़के भेद-भाव की ओर संकेत करता हैं। हमारे समाज में लड़कों को अपने घर में अधिक स्थान दिया जाता है । लड़कियों को कोई अधिकार नहीं । हमारे परिवार और समाज में लडके- लडकियों को समानता का अधिकार देना चाहिए।
3. कहानी में किस विषय की ओर संकेत है?
उत्तर : वर्तमान समाज में स्त्री- पुरुष समता का अभाव ।
4. गुठली दुखी हुई थी। वह अपने मन की बातों को पत्र के ज़रिए सहेली से बताना चाहती है। सहेली के नाम गुठली का पत्र कल्पना करके लिखें।
उत्तर : स्थान,
तारीख।
प्रिय सहेली,
नमस्कार। तुम कैसी हो ? ठीक है न?
कुछ दिनों से तुम्हें एक पत्र लिखने के विचार में हूँ । इसलिए यह चिट्ठी लिख रही हूँ । मेरे मन में यह विचार है कि क्या हमारे समाज में लड़का- लड़की एक समान नहीं है? अपने घर के लोग मुझे पराई मानते हैं। मेरी बुआ हमेशा कहती हैं कि यह मेरा घर नहीं है। मैं और किसी का अमानत हूँ। क्या यह सही है? क्या हमें भी अपने भाईयों की तरह अपने घर में रहने का अधिकार नहीं ? तुम्हारे माता -पिता सकुशल हैं न? उनको मेरा नमस्कार कहना। इतना लिखकर पत्र समाप्त करती हूँ। धन्यवाद।
तुम्हारी सहेली
सेवा में, गुठली
नाम और पता
बच्चे काम पर जा रहे हैं എന്ന പാഠത്തിലെ കൂടുതല് ചോദ്യങ്ങളും ഉത്തരങ്ങളും (Class 10)
क्या अंतरिक्ष में गिर गई हैं सारी गेंदें
क्या दीमकों ने खा लिया हैं
सारीं रंग-बिरंगी किताबों को
क्या काले पहाड़ के नीचे दब गए हैं, सारे खिलौने
क्या किसी भूकंप में ढह गई हैं
सारे मदरसों की इमारतें।
1. सही मिलान करके लिखें।
बसंत मेरे गाँव का എന്ന പാഠത്തിലെ കൂടുതല് ചോദ്യങ്ങളും ഉത്തരങ്ങളും (Class 10)
सूरज जब चौखंभा पर्वत के पीछे से उदय होने लगता है तब जेठ शुरू हो जाता है। पहाड़ की सड़कें गाड़ियों से भर जाती हैं। अपने घर की छत से जब मैं बद्रीनाथ यात्रा-मार्ग की भीड़ देखता हूँ। भूल जाता हूँ कि महज दो महीने पहले यह घाटी एकदम शांत थी।
1. संबंध पहचानें और सही मिलान करें।
उत्तर:
दिशाहीन दिशा എന്ന പാഠത്തിലെ കൂടുതല് ചോദ്യങ്ങളും ഉത്തരങ്ങളും (Class 10)
समुद्र तट के प्रति लेखक के मन में बहुत आकर्पण था इसलिए लेखक की यात्रा की कल्पना में समुद्र का विस्तार अनायास ही आता था।
2. कोल्लम के बारे में दक्षिण भारत के मित्र ने क्या कहा?
मित्र ने कहा कि एक बार कोल्लम पहुँच जाएँ तो वहाँ से और कहीं जाने को मन नहीं होगा।
3. दिल्ली के मित्र के अनुसार गोआ की विशेषता क्या है?
गोआ में खुला समुद्र तट है, प्रकृति बहुत रमणीय है और वहाँ के जीवन बहुत सस्ता है।
4. "गोआ में जीवन बहुत सस्ता है'- इसका मतलब क्या है?
गोआ में रहने-खाने की हर सुविधा बहुत थोड़े पैसों में प्राप्त है।
5. लेखक के मित्र अविनाश ने लेखक की अनुमति माँगे बिना भोपाल में उतरने और वहाँ ठहराने पर क्यों जोर दिया?
मोहन राकेश यात्रा पर निकले थे। वे बंबई जा रहे थे। जब वे भोपाल स्टेशन पहुँचा तब उनका मित्र अविनाश आया। अविनाश एक दैनिक का संपादक था। दोनों के बीच अटूट मित्रता थी। अविनाश मोहन राकेश को भोपाल की झील में नाव पर सैर कराना चाहता था। वह एक सच्चा
मित्र था। झील की सैर का सुन्दर अनुभव अपने मित्र को देना ही उसका उद्देश्य था। इसलिए ही अपने मित्र की अनुमति माँगे बिना वह मोहन राकेश को भोपाल में उतरने और वहाँ ठहराने पर जोर दिया।
6. मल्लाह अब्दुल जब्बार के खामोश हो जाने से सारा वातावरण ही बदल गया। इस प्रकार कहने का तात्पर्य क्या है?
मोहन राकेश और उनके मित्र अविनाश भोपाल की झील पर नाव में घूमने लगे। मल्लाह अब्दुल जब्बार उनके आदेशानुसार गजल गाने
लगा। उसने बहुत ही मनोहर रूप में तीन गजलें गाए। उसके संगीत से सारा वातावरण गूंज उठा। उसका संगीत सुनकर मोहन राकेश और अविनाश फूले न समाए थे। वातावरण में खुशी फैली। जब उसने गाना का समापन किया तब मानों वातावरण ही बदल गया था।
आई एम कलाम के बहाने എന്ന പാഠത്തിലെ കൂടുതല് ചോദ്യങ്ങളും ഉത്തരങ്ങളും (Class 10)
गरीब कलाम एक चाय की दुकान में काम करता था । उसका सपना था स्कूल जाना और राष्ट्रपति कलाम जैसा बनना। अंत में वह अकेला ही निकल पड़ता है और अनेक कठिनाइयाँ सहकर दिल्ली पहुँचता है और डॉ. कलाम से मुलाकात होता है ।
2. मोहल्ले की किसी शादी में मोरपाल को देखकर लेखक हैरान रह गया था । क्यों ?
लेखक के पास बहुत सारे अच्छे कपड़े थे । पर मोरपाल के पास स्कूल यूनिफ़ॉर्म ही एक मात्र कपड़ा था । इसलिए शादी में जाते समय भी वह वही यूनीफ़ॉर्म पहनकर जाता था । यह देखकर लेखक हैरान रहता था ।
3. लेखक मिहिर और मोरपाल के क्लास में बैठने की जगहें भी साथ ही थी । क्यों ?
लेखक मिहिर और मोरपाल के नाम का पहला अक्षर मिलने के कारण कक्षा में उनके बैठने की जगहें साथ ही थी ।
4. बारिश के दिन लेखक क्यों नाचा करता?
लेखक को स्कूल जाना पसन्द नहीं था । रोज कोई बहाने बनाकर स्कूल न जाने का प्रयत्न करता । बारिश के दिन स्कूल के सड़को में पानी भरने के कारण छुट्टी होती तो खूशी से वह नाचा करता ।
टूटा पहिया എന്ന പാഠത്തിലെ കൂടുതല് ചോദ്യങ്ങളും ഉത്തരങ്ങളും (Class 10)
इतिहास की सामूहिक गति
सहसा झूठी पड़ जाने पर
क्या जाने
सच्चाई टूटे हुए पहियों का आश्रय ले!
1. इन पंक्तियों की प्रासंगिकता पर टिप्पणी लिखें।
कुरुक्षेत्र युद्ध में कौरवों ने चक्रव्यूह रचा। तब अभिमन्यु ने उसे तोड़ा। लेकिन कौरव सेना के बड़े-बड़े महारथियों ने अधर्म मार्ग से उसपर आक्रमण किया। तब रथ का टूटा
पहिया ही उसका हथियार बना। आधुनिक समाज में अनेक शोषक साधारण जनता का शोषण कर रहे हैं। तब मानवीय मूल्य ही साधारण जनता के पास रहते हैं। वे इन्हीं से इन शोषकों पर वार करते हैं। नाश की ओर अग्रसर मानवसमुदाय का उद्धार मानवीय मूल्यों द्वारा ही होगा। यही मतलब है।
2. "टूटा पहिया' कविता पर टिप्पणी लिखें।
यह कविता धर्मवीर भारती की कविता संग्रह "सात गीत वर्ष' से चुनी गयी है। इस कविता में टूटे हुए पहिये के ज़रिये कवि उपेक्षित मानव को सूचित करता है, जिसे बेकार समझकर फेंक दिया जाता है।
यहाँ कवि उसकी संभावनाओं को पहचानते हैं और उसकी क्षमताओं का मूल्यांकन करते हैं। यह एक प्रतीकात्मक कविता है। महाभारत के एक वीरनायक है अभिमन्यु। वह कौरव सेना को पराजित करना चाहता था। इसकेलिए चक्रव्यूह में अकेले ही प्रवेश किया। लेकिन कौरव सेना के महारथियों ने उसे घेरकर निशस्त्र बना दिया। उसने टूटे पहिए को शस्त्र बनाकर शत्रुओं का सामना किया। इस प्रकार के अधार्मिक प्रवृत्तियाँ समाज में आज भी होते हैं। दुनिया की किसी भी चीज़ को तुछ समझकर नहीं छोडना चाहिए। वह चीज़ किसी न किसी दिन काम में आएगी।
Tuesday, November 26, 2019
Thursday, November 7, 2019
ठाकुर का कुआँ എന്ന പാഠത്തിലെ കൂടുതല് ചോദ്യങ്ങളും ഉത്തരങ്ങളും (Class 10)
......................................................................................
उसने रस्सी का फंदा घड़े में डाला। दाएँ- बाएँ चौकन्नी दृष्टि से देखा जैसे कोई सिपाही रात को शत्रु के किले में सुराख कर रहा हो। अगर इस समय वह पकड़ ली गई, तो फिर उसके लिए माफ़ी या रियायत की रत्ती-भर उम्मीद नहीं।
......................................................................................
1. निम्नलिखित वाक्य में किस शब्द के आधार पर "का' परसर्ग का प्रयोग हुआ है?
उसने रस्सी का फंदा घडे में डाला।
उत्तर: फँदा।
2. गंगी की सावधानी को प्रकट करनेवाला वाक्य चुनकर लिखें।
उत्तर: दाएँ- बाएँ चौकन्नी दृष्टि से देखा जैसे कोई सिपाही रात को शत्रु के किले में सुराख कर रहा हो।
II. सूचना: कहानी का अंश पढ़ें और अनुबद्ध प्रश्नों के उत्तर लिखें।
......................................................................................
ठाकुर "कौन है, कौन है?' पुकारते हुए कुएँ की तरफ़ आ रहे थे और गंगी जगत से कूदकर भागी जा रही थी। घर पहूँचकर देखा कि जोखू लोटा मुँह से लगाए वही मैला-गंदा पानी पी रहा है।
......................................................................................
3. "गंगी जगत से कूदकर भागी जा रही थी।'- इसमें "भागी जा रही थी' क्रिया का सीधा संबंध वाक्य के किस शब्द से है?
(जगत, गंगी, कूदकर)
उत्तर: गंगी
III. सूचना: "ठाकुर का कुआँ' कहानी का यह अंश पढ़ें और अनुबद्ध प्रश्नों के उत्तर लिखें।
......................................................................................
गंगी की विद्रोही दिल रिवाज़ी पाबंदियों और मज़बूरियों पर चोटें करने लगा- हम क्यों नीच हैं और ये लोग क्यों ऊँच हैं? ..... चोरी ये करें, जाल फरेब ये करें, झूठे मुकदमे ये करें...... कभी गाँव में आ जाती हूँ, तो रस-भरी आँख से देखने लगते हैं। जैसे सबकी छाती पर साँप लोटने लगता है, परंतु घमंड यह है कि हम ऊँचे हैं।
......................................................................................
1. "हम क्यों नीच हैं और ये लोग क्यों ऊँच हैं?' - यहाँ किस समाजिक समस्या की ओर संकेत है?
(बेकारी, भ्रष्टाचार, जाति-प्रथा)
उत्तर: जाति-प्रथा
2. ऊँच- नीच के भेद-भाव पर आपका विचार क्या है? लिखें।
जाति-प्रथा दुनिया के सबसे बड़ा अभिशाप है। इसके कारण समाज में असामानताएँ उत्पन्न होती हैं। जाति के नाम पर निम्न वर्ग के लोगों को कई प्रकार की यातनाएँ सहनी पड़ती हैं। निम्न जाति में पैदा
होना किसी का दोष नहीं। ई·ार के समक्ष सब मानव समान हैं। मानव को मानव के रूप में पहचानना
मानवीयता है। जाति के नाम पर होनेवाले बोल-बालाओं को रोकना अधिकारियों का फ़र्ज है।
सूचना: "ठाकुर का कुआँ' कहानी का यह अंश पढ़ें और प्रश्नों का उत्तर लिखें।
......................................................................................
"ठाकुर लाठी मारेंगे। साहूजी एक के पाँच लेंगे। गरीबों का दर्द कौन समझता है! हम तो मर भी जाते हैं, तो कोई दुआर पर झाँकने नहीं आता''
......................................................................................
◼️ यह किसने किसने कहा?
क) गंगी ने जोखू से
ख) जोखू ने गंगी से
ग) ठाकुर ने साहू से
घ) साहू ने ठाकुर से
उत्तर: जोखू ने गंगी से
◼️ नमूने के अनुसार वाक्य को बदलकर लिखें।
..............................................
गंगी चुपके से बैठी।
गंगी को चुपके से बैठना पड़ा
जोखू ज़मीन पर लेटा।
................................
..............................................
उत्तर: जोखू को ज़मीन पर लेटना पड़ा।
◼️ सूचकों की सहायता से जोखू के चरित्र की विशेषताओं पर लघु लेख लिखें।
◾ नीची जाति का व्यक्ति
◾ बीमारी से परेशान
◾ पत्नी से प्यार रखनेवाला
◾ उच्च वर्ग से डरनवाला
◾ सामाजिक असमताओं को सहनेवाला
उत्तर: "ठाकुर का कुआँ' कहानी का मुख्य पात्र जोखू अच्छूत और गरीब है। कहानीकार ने निम्न जाति के प्रतिनिधि के रूप में उसका चित्रण किया है। वह उच्च वर्गवालों की अमानवीयता का शिकार है। बीमार से परेशान जोखू पानी पीना चाहता है। पर वह निस्सहाय है। पीने के लिए उसके घर में गन्दा पानी ही है। उसकी पत्नी उसे गन्दा पानी पीने से रोकती है। जब वह ठाकूर के कुएँ से पानी लाने की बात कहता है तो जोखू उसे रोकता है क्योंकि उसे मालूम है कि वहाँ जाने से पानी नहीं मिलता। पर लाठी से मारकर भगाया जाएगी। जोखू अपनी पत्नी से प्यार करनेवाला है। इसलिए वह उसे रोकने का प्रयत्न करता है। जोखू के मन में ऊँची जातिवालों के विरुद्ध विद्रोह की भावना नहीं है, पर वह उनसे डरता है। इसलिए वह भोला आदमी समाज के इस अभिशाप को चुपचाप सहने को तैयार हो जाता है।
Sunday, October 20, 2019
സ്റ്റുഡന്റ്സ് ഇന്ത്യ ഓണ്ലൈന് ക്രിസ്മസ് എക്സാം - 2019 (Students India Online Christmas Exam - 2019)
Wednesday, September 18, 2019
अकाल और उसके बाद എന്ന പാഠത്തിലെ കൂടുതല് ചോദ്യങ്ങളും ഉത്തരങ്ങളും (Class 10)
कई दिनों तक लगी भीत पर छिपकलियों की गश्त
कई दिनों तक चूहों की भी हालत रही शिकस्त
क) ये पंक्तियाँ किस हालत की ओर इशारा करती है?
क) संपन्नता ख) खुशहाली ग) प्रगति घ) अकाल
उत्तर: अकाल
ख) "चूहों की भी हालत रही शिकस्त' - इन पंक्तियिों से आप क्या समझते है?
उत्तर: घर में खाद्य वस्तुएँ नहीं थीं, इसलिए चूहों की हालत भी बहुत दयनीय थीं।
"अकाल और उसके बाद' कविता का यह अंश पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें।
कई दिनों तक लगी भीत पर छिपकलियों की गश्त।
कई दिनों तक चूहों की भी हालत रही शिकस्त।।
क) समानार्थक शब्द कवितांश से पहचानकर लिखें।
दीवार
उत्तर: भीत
क) अकाल में चूहों की क्या हाल हो गई?
घर में खाद्य वस्तुओं के अभाव के कारण चूहों की हालत भी बहुत दयनीय थी।
ख) कवितांश की आस्वादन - टिप्पणी लिखें।
श्री नागार्जुन की एक छोटी कविता है, "अकाल और उसके बाद'। इस कविता में कवि अकाल और उसके बाद की सामाजिक हालत की ओर इशारा करते हैं।
ये पंकितयाँ अकाल की दयनीय स्थिति की ओर इशारा करती हैं। घर में दीप न जलाने के कारण छोटे कीडों का होना असंभव था। इस से छिपकलियाँ परेशान होकर इधर- उधर घूम रही थीं ।
घर में खाद्य वस्तुएँ नहीं थीं, इसलिए चूहों की हालत भी बहुत दयनीय थीं।
कविता में कई बिंबों और प्रतीकों का प्रयोग हुआ हैं। इसमें "कई दिनों तक' और "कई दिनों के बाद' वाक्यांश दुहराया गया है।
सबसे बड़ा शो मैन എന്ന പാഠത്തിലെ കൂടുതല് ചോദ്യങ്ങളും ഉത്തരങ്ങളും (Class 10)
गाना अभी आधा ही हुआ था कि स्टेज पर पैसों की बौछार शुरु हो गई। चार्ली ने गाना रोक दिया और घोषणा की कि पहले मैं ये पैसे बटोरूँगा और उसके बाद गाऊँगा। इस बात ने हॉल को हँसीघर में तब्दील कर दिया।
१. चार्ली को क्यों स्टेज जाना पड़ा?
गाते-गाते माँ की आवाज़ फुसफुसाहट में तब्दील हो गयी और वह गा न सकी। माँ के स्थान पर चार्ली को स्टेज जाना पड़ा।
२. "पाँच साल के एक बालक ने हॉल को हँसीघर में तब्दील कर दिया'। इस शीर्षक में एक रपट तैयार करें।
पाँच वर्षीय बालक का स्टेज शो
"पाँच साल के एक बालक ने हॉल को हँसीघर में तब्दील कर दिया'।
लंदन : यहाँ के एक मशहूर थियेटर में पाँच साल के चार्ली चैप्लिन नामक बालक ने अपने प्रदर्शन द्वारा स्टेज को हँसीघर में तब्दील कर दिया। पाँच वर्षीय चैप्लिन की माँ की आवाज़ गाते - गाते फुसफुसाहट में बदल गयीं। माँ गा न सकीं इसलिए माँ के स्थान पर चार्ली को स्टेज पर आना पड़ा। इस अवसर पर मैनेजर ने मशहूर गीत- जैक जोन्स गाने का आदेश दिया और चार्ली
गाना शूरू किया। लोग अत्यंत खुशी के साथ स्टेज पर पैसे फेंकने लगे।
क्ष्क्ष्. "सबसे बड़ा शो मैन' जीवनी का यह अंश पढ़ें और अनुबद्ध प्रश्नों के उत्तर लिखें।
चार्ली ने जनता में गुदगुदी फैला दी। उसके बाद उसने दर्शकों से बातचीत की, नृत्य किया और अपनी माँ सहित कई गायकों की नकल उतारी।
१. "उसके' में निहित सर्वनाम कौन-सा है?
(वह, हम, वे)
उत्तर: वह
२. "अनुकरण करना' के अर्थ में प्रयुकत प्रयोग चुनकर लिखें।
(नकल उतारना, फैला देना, बातचीत करना)
उत्तर: नकल उतारना
३. मान लें, इस दिन चार्ली की माँ अपने विचारों को डायरी में लिखती है। उसकी डायरी कल्पना करके
लिखें।
उत्तर: तारीख।
आज का दिन कितना अविस्मरणीय था। गाते-गाते मेरी आवाज़ फट गई। इसलिए स्टेज से हट जाना पड़ा। मैनेजर मेरे स्थान पर मेरे प्रिय पुत्र चार्ली को स्टेज पर ले गया। पाँच साल का लड़का वहाँ की भीड़ को कैसे झेल पाएगा? - यह सोचकर पहले मैं डर गयी। धुएँ के उड़ते हुए छल्लों के बीच चार्ली ने "जैक-जोन्स' गाया। स्टेज पर पैसों की बौछार हुई। लोगों ने उसकी बहुत तारीफ़ की। कई लोगों ने मुझसे हाथ मिलाकर मेरे पुत्र की तारीफ़ की। आज मैं बहुत खुश हूँ।












