NEWS

NEWS...വൈദ്യശാസ്ത്രത്തിനുള്ള 2018 ലെ നോബല്‍ സമ്മാനം.| ജയിംസ് അലിസണിനും (അമേരിക്ക) ടസുകു ഹോന്‍ജോയ്ക്കും(ജപ്പാന്‍) കാന്‍സര്‍ ചികിത്സയെ പുതിയ തലത്തിലേക്കുയര്‍ത്തുന്നതാണ് ഇരുവരുടെയും കണ്ടുപിടുത്തം. ...

Sunday, September 22, 2019

दीप जलाओ എന്ന പാഠത്തിലെ കൂടുതല്‍ ചോദ്യങ്ങളും ഉത്തരങ്ങളും (Class 9)

1. हमारे मन के बंधन क्या-क्या होंगे ?
നമ്മുടെ മനസ്സിന്റെ ബന്ധനങ്ങള്‍ എന്തൊക്കെയായിരിക്കും?
उत्तर: बुराई, शत्रुता, अहंकार, अन्याय, घृणा, वंचना, स्वार्थ आदि ।
തിന്മ, ശത്രുത,അഹങ്കാരം, അന്യായം, ദ്വേഷം, വഞ്ചന, സ്വാര്‍ഥത മുതലായവ.
2. इन बंधनों से कैसे मुकित मिलेगी ?
ഈ ബന്ധനങ്ങളില്‍ നിന്ന് എങ്ങനെ മോചനം ലഭിക്കും?
उत्तर: इन अवगुणों को त्यागकर सद्गुणों को पाने से।
ദുര്‍ഗുണങ്ങളെ ഉപേക്ഷിച്ച് സദ്ഗുണങ്ങളെ സ്വന്തമാക്കിയാല്‍ ബന്ധനങ്ങളില്‍ നിന്ന് മോചനം ലഭിക്കും.
3. स्नेह की क्या-क्या विशेषताएँ हैं?
സ്‌നേഹത്തിന്റെ സവിശേഷതകള്‍ എന്തെല്ലാം?
उत्तर: दूसरों की सहायता करना, अच्छी बातें स्वीकार करना, सेवा की ओर प्रेरित करना आदि।
മറ്റുള്ളവരെ സഹായിക്കുക, നല്ല കാര്യങ്ങള്‍ സ്വായത്തമാക്കുക, സേവനം ചെയ്യാന്‍ പ്രേരിപ്പിക്കുക തുടങ്ങിയവ.
4. ज़िंदगी में हमें क्या-क्या भूलना चहिए?
ജീവിതത്തില്‍ നാം എന്തൊക്കെയാണ് മറക്കേണ്ടണ്ടത്?
उत्तर: बुराई, दुश्मनी, अहंकार, घृणा, अन्याय, छल-कपट आदि।
തിന്മ, ശത്രുത, അഹങ്കാരം, ദ്വേഷം, അന്യായം, ചതി, വഞ്ചന തുടങ്ങിയവ.
5. आसमान में कौन ज्योति पसारता है?
ആകാശത്തില്‍ ആരാണ് വെളിച്ചം പരത്തുന്നത്?
उत्तर: तारे।
നക്ഷത്രങ്ങള്‍.
6. तारों का प्रकाश कैसा है?
നക്ഷത്രങ്ങളുടെ പ്രകാശം എപ്രകാരമുള്ളതാണ്?
उत्तर:  दुर्बल।
ദുര്‍ബലം.


गांधीजी गांधीजी कैसे बने എന്ന പാഠത്തിലെ കൂടുതല്‍ ചോദ്യങ്ങളും ഉത്തരങ്ങളും (Class 9)

I."गांधीजी गांधीजी कैसे बने' लेख का यह अंश पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें।
........................................................................................................................
वहाँ एक औरत को देखा जो तालाब में अपनी धोती धो रही थी। लेकिन कैसे? आधी पहनती थी और बाकी आधी धोती थी। उसकी हालत देखकर गांधीजी भीतर तक हिल गए और उस समय उन्होंने फैसला कर लिया कि अब सिर्फ एक धोती ही पहनूँगा।
........................................................................................................................
1. औरत धोती धो रही थी।
"औरत' के बदले "आदमी' का प्रयोग करके वाक्य बदलकर लिखें।
उत्तर : आदमी धोती धो रहा था।
2. इस घटना ने गांधीजी पर गहरा प्रभाव डाला। गांधीजी की उस दिन की डायरी लिखें।                                   
            तारीख
आज का दिन मेरे जीवन में महत्वपूर्ण है। एक अच्छा फैसला लेने का दिन! आज जो दृश्य देखा उसका बड़ा प्रभाव मुझपर पड़ा। तालाब में अपनी धोती धोनेवाली एक औरत को देखा। वह आधी धोती पहनकर बाकी आधी धो रही थी। बेचारी गरीब औरत। उसके पास केवल एक ही धोती थी। यह दृश्य देखकर मेरा मन पसीज गया। मैं ने आज फैसला लिया कि आज से मैं भी केवल एक धोती पहनूँगा।
3. उसी समय उन्होंने फैसला किया कि अब सिर्फ एक धोती ही पहनूँगा। गांधीजी ने ऐसा निर्णय क्यों लिया होगा? टिप्पणी लिखें।
गांधीजी एक भावुक व्यक्ति थे। उनके मन में गरीब, पीड़ित लोगों के प्रति हमदर्दी थी। उन्होंने तालाब में एक गरीब औरत को धोती धोते देखा। वह धोती का एक भाग पहनकर दूसरा भाग धो रही थी। यह दृश्य देखने पर उनके मन में ऐसे गरीब लोगोंे की चिन्ता हुई। उनको लगा कि जब इन लोगोे के पास अधिक कपड़े नहीं है; तब मैं क्यों धोती, कुर्ता, बनियन सब पहनूँ। उन्होंने तुरन्त निर्णय लिया कि आज से सिर्फ एक धोती ही पहनूँगा।


Wednesday, September 18, 2019

अकाल और उसके बाद എന്ന പാഠത്തിലെ കൂടുതല്‍ ചോദ്യങ്ങളും ഉത്തരങ്ങളും (Class 10)

"अकाल और उसके बाद' कविता का यह अंश पढ़कर प्रश्नों का उत्तर लिखें। 
कई दिनों तक लगी भीत पर छिपकलियों की गश्त
कई दिनों तक चूहों की भी हालत रही शिकस्त
क) ये पंक्तियाँ किस हालत की ओर इशारा करती है?
क) संपन्नता  ख) खुशहाली ग) प्रगति   घ) अकाल
उत्तर: अकाल
ख) "चूहों की भी हालत रही शिकस्त' - इन पंक्तियिों से आप क्या समझते है?
उत्तर:  घर में खाद्य वस्तुएँ नहीं थीं, इसलिए चूहों की हालत भी बहुत दयनीय थीं।
"अकाल और उसके बाद' कविता का यह अंश पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें।
कई दिनों तक लगी भीत पर छिपकलियों की गश्त।
कई दिनों तक चूहों की भी हालत रही शिकस्त।।
क) समानार्थक शब्द कवितांश से पहचानकर लिखें।
दीवार
उत्तर:  भीत
क) अकाल में चूहों की क्या हाल हो गई?    
घर में खाद्य वस्तुओं के अभाव के कारण चूहों की हालत भी बहुत दयनीय थी।
ख) कवितांश की आस्वादन - टिप्पणी लिखें।     
   श्री  नागार्जुन की एक छोटी कविता है, "अकाल और उसके बाद'। इस कविता में कवि अकाल और उसके बाद की सामाजिक हालत की ओर इशारा करते हैं।
   ये पंकितयाँ अकाल की दयनीय स्थिति की ओर इशारा करती हैं। घर में दीप न जलाने के कारण छोटे कीडों का होना असंभव था। इस से छिपकलियाँ परेशान होकर इधर- उधर घूम रही थीं ।
घर में खाद्य वस्तुएँ नहीं थीं, इसलिए चूहों की हालत भी बहुत दयनीय थीं।
    कविता में कई बिंबों और प्रतीकों का प्रयोग हुआ हैं। इसमें "कई दिनों तक' और "कई दिनों के बाद' वाक्यांश दुहराया गया है। 

सबसे बड़ा शो मैन എന്ന പാഠത്തിലെ കൂടുതല്‍ ചോദ്യങ്ങളും ഉത്തരങ്ങളും (Class 10)

क्ष्. गद्यांश पढ़ें और अनुबद्ध कार्य करें।
गाना अभी आधा ही हुआ था कि स्टेज पर पैसों की बौछार शुरु हो गई। चार्ली ने गाना रोक दिया और घोषणा की कि पहले मैं ये पैसे बटोरूँगा और उसके बाद गाऊँगा। इस बात ने हॉल को हँसीघर में तब्दील कर दिया।
१. चार्ली को क्यों स्टेज जाना पड़ा?
गाते-गाते माँ की आवाज़ फुसफुसाहट में तब्दील हो गयी और वह गा न सकी। माँ के स्थान पर चार्ली को स्टेज जाना पड़ा।
२. "पाँच साल के एक बालक ने हॉल को हँसीघर में तब्दील कर दिया'। इस शीर्षक में एक रपट तैयार करें।
पाँच वर्षीय बालक का स्टेज शो
"पाँच साल के एक बालक ने हॉल को हँसीघर में तब्दील कर दिया'।
लंदन : यहाँ के एक मशहूर थियेटर में पाँच साल के चार्ली चैप्लिन नामक बालक ने अपने प्रदर्शन द्वारा स्टेज को हँसीघर में तब्दील कर दिया। पाँच वर्षीय चैप्लिन की माँ की आवाज़ गाते - गाते फुसफुसाहट में बदल गयीं। माँ गा न सकीं इसलिए माँ के स्थान पर चार्ली को स्टेज पर आना पड़ा। इस अवसर पर मैनेजर ने मशहूर गीत- जैक जोन्स गाने का आदेश दिया और चार्ली
गाना शूरू किया। लोग अत्यंत खुशी के साथ स्टेज पर पैसे फेंकने लगे।
क्ष्क्ष्. "सबसे बड़ा शो मैन' जीवनी का यह अंश पढ़ें और अनुबद्ध प्रश्नों के उत्तर लिखें।
चार्ली ने जनता में गुदगुदी फैला दी। उसके बाद उसने दर्शकों से बातचीत की, नृत्य किया और अपनी माँ सहित कई गायकों की नकल उतारी।
१. "उसके' में निहित सर्वनाम कौन-सा है?
(वह, हम, वे)
उत्तर: वह
२. "अनुकरण करना' के अर्थ में प्रयुकत प्रयोग चुनकर लिखें।
(नकल उतारना, फैला देना, बातचीत करना)
उत्तर: नकल उतारना
३. मान लें, इस दिन चार्ली की माँ अपने विचारों को डायरी में लिखती है। उसकी डायरी कल्पना करके
लिखें।
उत्तर: तारीख।
  आज का दिन कितना अविस्मरणीय था। गाते-गाते मेरी आवाज़ फट गई। इसलिए स्टेज से हट जाना पड़ा। मैनेजर मेरे स्थान पर मेरे प्रिय पुत्र चार्ली को स्टेज पर ले गया। पाँच साल का लड़का वहाँ की भीड़ को कैसे झेल पाएगा? - यह सोचकर पहले मैं डर गयी। धुएँ के उड़ते हुए छल्लों के बीच चार्ली ने "जैक-जोन्स' गाया। स्टेज पर पैसों की बौछार हुई। लोगों ने उसकी बहुत तारीफ़ की। कई लोगों ने मुझसे हाथ मिलाकर मेरे पुत्र की तारीफ़ की। आज मैं बहुत खुश हूँ।

Sunday, September 1, 2019

Hindi (Class 10) ലെ പാഠഭാഗവുമായി ബന്ധപ്പെട്ട കൂടുതല്‍ വിവരങ്ങള്‍


ठाकुर का कुआँ
प्रेमचन्द के बारे में एक लघु लेख लिखें। (പ്രേംചന്ദിനെക്കുറിച്ച് ലഘുലേഖനം എഴുതാം.)
प्रेमचन्द हिन्दी के सबसे समर्थ उपन्यासकार और कहानीकार हैं। धनपतराय, नवाबराय आदि नामों से भी वे जाने जाते हैं। निम्न वर्ग के कायस्थ परिवार में १८८०-को उनका जन्म हुआ। हिन्दी-उर्दु के मिश्रण करके हिन्दुस्तानी भाषा में आपने रचनाएँ की। 
"मानसरोवर' उनकी कहानियों का संकलन है। आठ भागों  में प्रकाश्ति इसमें तीन सौ कहानियाँ संकलित हैं। उनके दस उपन्यास हैं - प्रतिज्ञा, वरदान, सेवासदन, प्रेमाश्रम, निर्मला, रंगभूमि, कायाकल्प, गबन, कर्मभूमि और गोदान। "मंगलसूत्र' उनका अपूर्ण उपन्यास है।
प्रेमचन्द को हिन्दी के उपन्यास-सम्राट कहा जाता है। हिन्दी कथा साहित्य में वे, यथार्थवाद के प्रवर्तक थे। उन्होंने हिन्दी कथा को भारतीय जीवन से जोड़ा। मुंशी प्रेमचन्द प्रगतिशील लेखक थे। उन्होंने बाल विवाह, अनमेल विवाह, दहेज प्रथा आदि दोषों को दूर करने केलिए अनेक उपन्यास लिखे।  

अकाल और उसके बाद - कविता का आलापन -Recitation of the Poem - Akal Aur Uske Baad | Nagarjun (അകാല്‍ ഔര്‍ ഉസ്‌കേ ബാദ് - കവിതാലാപനം)


फ़िल्मी सीन - ब्लू अंब्रल्ल (ബ്ലൂ അംബ്രല്ല സിനിമയിലെ ഒരു സീന്‍)


फ़िल्मी गीत - नीली आसमानी छतरी..- Blue Umbrella - Film song (സിനിമാഗാനം - ബ്ലൂ അംബ്രല്ല)