NEWS

NEWS...വൈദ്യശാസ്ത്രത്തിനുള്ള 2018 ലെ നോബല്‍ സമ്മാനം.| ജയിംസ് അലിസണിനും (അമേരിക്ക) ടസുകു ഹോന്‍ജോയ്ക്കും(ജപ്പാന്‍) കാന്‍സര്‍ ചികിത്സയെ പുതിയ തലത്തിലേക്കുയര്‍ത്തുന്നതാണ് ഇരുവരുടെയും കണ്ടുപിടുത്തം. ...

Wednesday, September 18, 2019

अकाल और उसके बाद എന്ന പാഠത്തിലെ കൂടുതല്‍ ചോദ്യങ്ങളും ഉത്തരങ്ങളും (Class 10)

"अकाल और उसके बाद' कविता का यह अंश पढ़कर प्रश्नों का उत्तर लिखें। 
कई दिनों तक लगी भीत पर छिपकलियों की गश्त
कई दिनों तक चूहों की भी हालत रही शिकस्त
क) ये पंक्तियाँ किस हालत की ओर इशारा करती है?
क) संपन्नता  ख) खुशहाली ग) प्रगति   घ) अकाल
उत्तर: अकाल
ख) "चूहों की भी हालत रही शिकस्त' - इन पंक्तियिों से आप क्या समझते है?
उत्तर:  घर में खाद्य वस्तुएँ नहीं थीं, इसलिए चूहों की हालत भी बहुत दयनीय थीं।
"अकाल और उसके बाद' कविता का यह अंश पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें।
कई दिनों तक लगी भीत पर छिपकलियों की गश्त।
कई दिनों तक चूहों की भी हालत रही शिकस्त।।
क) समानार्थक शब्द कवितांश से पहचानकर लिखें।
दीवार
उत्तर:  भीत
क) अकाल में चूहों की क्या हाल हो गई?    
घर में खाद्य वस्तुओं के अभाव के कारण चूहों की हालत भी बहुत दयनीय थी।
ख) कवितांश की आस्वादन - टिप्पणी लिखें।     
   श्री  नागार्जुन की एक छोटी कविता है, "अकाल और उसके बाद'। इस कविता में कवि अकाल और उसके बाद की सामाजिक हालत की ओर इशारा करते हैं।
   ये पंकितयाँ अकाल की दयनीय स्थिति की ओर इशारा करती हैं। घर में दीप न जलाने के कारण छोटे कीडों का होना असंभव था। इस से छिपकलियाँ परेशान होकर इधर- उधर घूम रही थीं ।
घर में खाद्य वस्तुएँ नहीं थीं, इसलिए चूहों की हालत भी बहुत दयनीय थीं।
    कविता में कई बिंबों और प्रतीकों का प्रयोग हुआ हैं। इसमें "कई दिनों तक' और "कई दिनों के बाद' वाक्यांश दुहराया गया है। 

1 comment: