NEWS

NEWS...വൈദ്യശാസ്ത്രത്തിനുള്ള 2018 ലെ നോബല്‍ സമ്മാനം.| ജയിംസ് അലിസണിനും (അമേരിക്ക) ടസുകു ഹോന്‍ജോയ്ക്കും(ജപ്പാന്‍) കാന്‍സര്‍ ചികിത്സയെ പുതിയ തലത്തിലേക്കുയര്‍ത്തുന്നതാണ് ഇരുവരുടെയും കണ്ടുപിടുത്തം. ...

Thursday, December 5, 2019

बच्चे काम पर जा रहे हैं എന്ന പാഠത്തിലെ കൂടുതല്‍ ചോദ്യങ്ങളും ഉത്തരങ്ങളും (Class 10)

I. सूचना: "बच्चे काम पर जा रहे हैं' कविता की पंक्तियाँ पढ़ें और अनुबद्ध प्रश्नों के उत्तर लिखें।
क्या अंतरिक्ष में गिर गई हैं सारी गेंदें
क्या दीमकों ने खा लिया हैं
सारीं रंग-बिरंगी किताबों को
क्या काले पहाड़ के नीचे दब गए हैं, सारे खिलौने
क्या किसी भूकंप में ढह गई हैं
सारे मदरसों की इमारतें।
1. सही मिलान करके लिखें। 
उत्तर:
2. क्या काले पहाड़ के नीचे दब गये हैं सारे खिलौने' - का मतलब क्या हैं?
◼️ खिलौने पहाड़ के नीचे हैं।
◼️ पहाड़ और खिलौने काले हैं।
◼️ बच्चे खेलने के अवसर से वंचित हैं।
उत्तर: बच्चे खेलने के अवसर से वंचित हैं।
3."बच्चे काम पर जा रहे हैं', कविता में हम देखते हैं कि बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन होता है। इस विषय पर टिप्पणी के रूप में अपनी राय प्रकट करें।
उत्तर: हमारे संविधान के अनुसार बच्चों केलिए कुछ अधिकार है। लेकिन कुछ बच्चे इन अधिकारों से वंचित है। रोटी - कपडे की समस्या हल करने केलिए  वे काम पर जाते हैं। अध्ययन से ज्ञान प्राप्त  करने के बदले श्रम से आजीविका कमाते हैं। छोटी-मोटी नौकरी में लगाकर बचपन में ही उनका भविष्य बरबाद करना उचित नहीं। देश का भविष्य जिसके कंधों में सौंपना हैं, वह बचपन में ही मुरझा जाता है। यह एक विकट समस्या है।
4. "बच्चे काम पर जा रहे हैं', कविता में कवि ने क्या-क्या प्रश्न उठाये हैं?
उत्तर: इस संबन्ध मैं कवि के प्रश्न ये है- उनकी गेंेदें कहाँ गयीं? क्या अंतरिक्ष में गिर गई है? उनकी रंग-बिरंगी किताबों की स्थिति क्या है? क्या दीमकों ने खा ली? उनके खिलौने कहाँ गायब है? क्या पहाड़ के नीचे दब गये?  क्या स्कूल भूकंप से मिट्टी में मिल गये? क्या सारे मैदान, बगीचे और घरों के आँगन सब एकाएक खत्म हो गए है?



No comments:

Post a Comment