NEWS

NEWS...വൈദ്യശാസ്ത്രത്തിനുള്ള 2018 ലെ നോബല്‍ സമ്മാനം.| ജയിംസ് അലിസണിനും (അമേരിക്ക) ടസുകു ഹോന്‍ജോയ്ക്കും(ജപ്പാന്‍) കാന്‍സര്‍ ചികിത്സയെ പുതിയ തലത്തിലേക്കുയര്‍ത്തുന്നതാണ് ഇരുവരുടെയും കണ്ടുപിടുത്തം. ...

Thursday, December 5, 2019

दिशाहीन दिशा എന്ന പാഠത്തിലെ കൂടുതല്‍ ചോദ്യങ്ങളും ഉത്തരങ്ങളും (Class 10)

1.  लेखक की यात्रा की कल्पना में समुद्र का विस्तार क्यों  अनायास आता था?
   समुद्र तट के प्रति लेखक के मन में बहुत आकर्पण था इसलिए लेखक की यात्रा की कल्पना में समुद्र का विस्तार अनायास ही आता था।
2.  कोल्लम के बारे में दक्षिण भारत के मित्र ने क्या कहा?
   मित्र ने कहा कि एक बार कोल्लम पहुँच जाएँ तो वहाँ से और कहीं जाने को मन नहीं होगा।
3.  दिल्ली के मित्र के अनुसार गोआ की विशेषता क्या है?
   गोआ में खुला समुद्र तट है, प्रकृति बहुत रमणीय है और वहाँ के जीवन बहुत सस्ता है।
4.  "गोआ में जीवन बहुत सस्ता है'- इसका मतलब क्या है?
   गोआ में रहने-खाने की हर सुविधा बहुत थोड़े पैसों में प्राप्त है।
5.  लेखक के मित्र अविनाश ने लेखक की अनुमति माँगे बिना भोपाल में उतरने और वहाँ ठहराने पर क्यों जोर दिया? 
   मोहन राकेश यात्रा पर निकले थे। वे बंबई जा रहे थे। जब वे भोपाल स्टेशन पहुँचा तब उनका मित्र अविनाश आया। अविनाश एक दैनिक का संपादक था। दोनों के बीच अटूट मित्रता थी। अविनाश मोहन राकेश को भोपाल की झील में नाव पर सैर कराना चाहता था। वह एक सच्चा
मित्र था। झील की सैर का सुन्दर अनुभव अपने मित्र को देना ही उसका उद्देश्य था। इसलिए ही अपने मित्र की अनुमति माँगे बिना वह मोहन राकेश को भोपाल में उतरने और वहाँ ठहराने पर जोर दिया।
6. मल्लाह अब्दुल जब्बार के खामोश हो जाने से सारा वातावरण ही बदल गया। इस प्रकार कहने का तात्पर्य क्या है?
   मोहन राकेश और उनके मित्र अविनाश भोपाल की झील पर नाव में घूमने लगे। मल्लाह अब्दुल जब्बार उनके आदेशानुसार गजल गाने
लगा। उसने बहुत ही मनोहर रूप में तीन गजलें गाए। उसके संगीत से सारा वातावरण गूंज उठा। उसका संगीत सुनकर मोहन राकेश और अविनाश फूले न समाए थे। वातावरण में खुशी फैली। जब उसने गाना का समापन किया तब मानों वातावरण ही बदल गया था।

No comments:

Post a Comment