NEWS

NEWS...വൈദ്യശാസ്ത്രത്തിനുള്ള 2018 ലെ നോബല്‍ സമ്മാനം.| ജയിംസ് അലിസണിനും (അമേരിക്ക) ടസുകു ഹോന്‍ജോയ്ക്കും(ജപ്പാന്‍) കാന്‍സര്‍ ചികിത്സയെ പുതിയ തലത്തിലേക്കുയര്‍ത്തുന്നതാണ് ഇരുവരുടെയും കണ്ടുപിടുത്തം. ...

Thursday, July 28, 2022

शाहंशाह अकबर को कौन सिखाएगा എന്ന പാഠത്തിലെ കൂടുതല്‍ ചോദ്യങ്ങളും ഉത്തരങ്ങളും

 1. दरबार के विचित्र दृश्य देखकर अकबर आश्चर्यचकित हो गए। इस प्रसंग पर अकबर और बीरबल के बीच की बातचीत लिखें।  
उत्तर:   अकबर : बीरबल, तुमने यह क्या किया?
        बीरबल : मैंने तो बस, आपके आदेशों का पालन किया है।
        अकबर : क्या है?
        बीरबल : आपने कल बताया था कि कुछ सीखना है।
        अकबर : हाँ। इस केलिए देश की आधी जनता से राजमहल क्यों भर दिया?
        बीरबल : जहाँपनाह; इनमें हरेक व्यक्ति ऐसा कुछ सिखा सकता है, हरेक व्यक्ति ऐसा कुछ  जानता है, जो दूसरे नहीं जानते। सभी शिक्षक  है, और विद्यार्था भी।
2.    बीरबल ने अकबर से क्या-क्या प्रश्न पूछे? अकबर का जवाब क्या था?
    प्रश्न    :     क्या जहाँपनाह, रेत में घंटों खेलकर अपना मनोरंजन करना जानते हैं?
    जबाब  :     नहीं।
    प्रश्न    :     क्या आप किसी गरीब आदमी की आमदनी में घर चला सकते हैं? या क्या आप  जानते हैं कि कपड़ों से दाग कैसे हटाया जाता है?
    जबाब     :     कतई नहीं। प्रश्न: क्या जहाँपनाह यह जानते हैं कि बुवाई कब करनी है और फ़सल को पानी कब देना है? या कचरे में से उपयोगी चीज़ों को कैसे छाँटना है? या कहाँ हरे-भरे चरागाह हैं? या हमारी फ़सलों को बढ़िया दाम कहाँ मिलेंगे? या किसी शब्द  को इतनी खूबसूरती से कैसे लिखें कि वह चित्र जैसा लगे?
    जबाब :     नहीं, नहीं, नहीं। हज़ार बार नहीं।
3. पाठभाग के संज्ञा शब्द चुनकर लिखें ।
उत्तर:    शाहंशाह, अकबर, विद्वान, चीज़, दरबार, लोग, बच्चे, दुकानदार, जनता, घर, कपड़ा, पानी,  चरागाह, फ़सल, शख्स, दिल, शिक्षक, महिला, इंसान, सादगी,  गुरु आदि।
4. पाठभाग के विशेषण शब्द चुनकर लिखें।
उत्तर:    चतुर, विचित्र, मूर्ख, ज्ञानी, गरीब, हरा-भरा, बढ़िया, खूबसूरत, बूढ़ी, श्रेष्ठ, बुद्धिमान, पहला,  अच्छा, सादगी, समझदार, आदि।

No comments:

Post a Comment